Home Haryana पलवल में खौफनाक वारदात, युवक ने पत्नी और दो माह के बेटे...

पलवल में खौफनाक वारदात, युवक ने पत्नी और दो माह के बेटे की हत्या की

5
0

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के रजपुरा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पर अपनी पत्नी और महज दो माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की। दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगाने के कारण उसके पैर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में जिला नागरिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सोहिल के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी शगोफ्ता और दो माह के बेटे जोहान की गला दबाकर हत्या की। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी ने मकान की दो मंजिला छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका शगोफ्ता नूंह जिले के सलम्बा गांव की रहने वाली थी। वहीं आरोपी सोहिल के बारे में पुलिस का कहना है कि वह नशे का आदी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच के बाद वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात से पहले घर में क्या हुआ था और आरोपी ने पत्नी व बच्चे की हत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के उपचार के बाद पूछताछ में घटना से संबंधित कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here