Kurukshetra, 5 October -कुरुक्षेत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 8 अक्टूबर को गीता ज्ञानम संस्थान में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न छात्र संगठनों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जागरूक नागरिक भाग लेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से होने वाले खर्च में कमी लाना और ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा को प्रोत्साहन देना है। आयोजकों का कहना है कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे न केवल राजकोष की भारी बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की प्रदेश स्तरीय तीन सदस्यीय टीम — अक्षित दहिया (संयोजक), करण प्रताप सिंह (सह संयोजक), रमा बल्हारा और परमिश चौधरी — ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर और युवा एवं खेल मामले मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.







