Home Haryana झज्जर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ओमप्रकाश धनखड़ ने शहीद परिवारों...

झज्जर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ओमप्रकाश धनखड़ ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

139
0

झज्जर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेना के सम्मान में देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की कड़ी में रविवार को झज्जर शहर में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

यात्रा के समापन के बाद भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेना और देशभक्ति के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें आम लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

देश पहले, राजनीति बाद में’: धनखड़

मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने हाल ही में देश की सुरक्षा को लेकर हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई ने देशवासियों को गर्व का अनुभव कराया है।

कांग्रेस को भी एकजुटता दिखानी चाहिए

जब उनसे कांग्रेस के आरोपों पर सवाल किया गया, जिसमें भाजपा पर तिरंगा यात्रा के पीछे सैनिकों के अपमान को छिपाने का आरोप लगाया गया था, तो धनखड़ ने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, देश के साथ एकजुट होकर खड़े होने का है। कांग्रेस को भी तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर एकता का संदेश देना चाहिए। जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here