अंबाला (एकता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान शाहबाद में लंच ब्रेक किया। सूत्रों के अनुसार वह थोड़ी देर के लिए यहां रुके। उन्होंने यात्रा की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की। कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलिया गांव से यात्रा शुरू हुई। अब करीब 3 बजे यात्रा नई अनाज मंडी से अंबाला रवाना होगी।
बताया जा रहा है कि आज की यह यात्रा महिलाओं के नाम समर्पित है। वहीं शाहबाद के सरदारजी ढाबे पर 50 महिलाओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ की महिला विंग प्रभारी सुनीता शेरावत समेत स्थानीय महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।







