कैथल | हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छूने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है। महिला ने घटना के तुरंत बाद परिवार को सूचित किया, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल स्टाफ और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। डिलीवरी के बाद शिशु की मौत हो गई और महिला को गंभीर हालत में ICU में भर्ती किया गया था। इसी दौरान स्टाफ में तैनात कर्मचारी ने यह हरकत की।
DSP गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही वे सिग्नस अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल के GM सुरेंद्र कैंदल ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी पर आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







