Home Haryana हरियाणा में गर्मी का असर जारी, मानसून की विदाई जल्द

हरियाणा में गर्मी का असर जारी, मानसून की विदाई जल्द

165
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में फिलहाल गर्मी का असर जारी रहेगा। दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात के समय ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर तक प्रदेश में गर्म मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में 28 सितंबर तक गर्मी और शुष्क हवाओं का अनुमान जताया है। वहीं, हरियाणा से आगामी 3 दिनों में मानसून की विदाई होने की संभावना है। आज मंगलवार को भी कई हिस्सों से मानसून धीरे-धीरे हट जाएगा।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में नमी घटेगी और बारिश का कोई अलर्ट फिलहाल जारी नहीं है। हवा की गति 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है, शाम तक यह धीमी हो जाएगी।

इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 22 से 28 सितंबर तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा।

प्रदेश के जिलों में तापमान की बात करें तो पलवल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, चरखी दादरी और सिरसा में क्रमशः 36.5 और 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। पानीपत में अधिकतम तापमान सबसे कम 32.6 डिग्री, जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here