पानीपत (एकता): कहते हैं कि इंसान की किस्मत कितनी भी अच्छी क्यों न हो लेकिन उसकी ख्वाहिशें अधूरी रह ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के पानीपत की ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ हुआ। दुख की बात यह है कि 6 दिन पहले ही उसने हांसी से Gold Medal जीता था। लेकिन उसे क्या पता था कि यह खुशी उनके लिए सिर्फ चंद दिनों की मेहमान है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ताइक्वांडो खिलाड़ी अंजलि की एक ट्रक हाद+से में जा#न चली गई।
ताऊ संग तीज महोत्सव से लौट रही थी घर
बता दें कि शनिवार शाम को अंजलि सेक्टर-13-17 में प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव से अपने ताऊ संग घर लौट रही थी। अचानक टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही से आ रहा था और उसने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। वे दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं ट्रक अंजलि के ऊपर से गुजर गया। उसके ताऊ हाद#से में घायल हुए हैं। चालक हाद@से के बाद ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। जब वह अपनी भतीजी को अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृ$त घोषित कर दिया।
परिवार की आर्थिक तंगी दूर करना चाहती थी अंजलि
मृत अंजलि के पिता ट्रैक्टर चलाकर मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती थी। पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। अंजलि के ताऊ की शिकायत पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







