Home Haryana हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम बदलेगा

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम बदलेगा

179
0

चंडीगढ़ | मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बाकी जिलों में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

17 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर से प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदल सकता है। अनुमान है कि 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। इसके बाद 20 सितंबर से मानसून की विदाई मानी जा रही है।

औसत से ज्यादा बारिश

इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 40% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here