कुरुक्षेत्र/शाहाबाद: चन्द्रिका ( TSN)-शाहबाद विधानसभा से भाजपा पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शाहाबाद से पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने एक साल पहले भाजपा का दामन थामा था और अब 1 साल बाद अनिल धंतौड़ी ने कांग्रेस में अपने घर दोबारा वापसी की है।
अनिल दंतोड़ी ने कहा कि उन्होंने कोई भी भाजपा में जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और ना ही उन्होंने कभी अपने मुख से कहा कि वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके आपसी मतभेद जरूर हुए थे और अब मतभेद खत्म होने के बाद उन्होंने दोबारा से कांग्रेस में वापसी की है। और वह कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर कांग्रेस में काम करेंगे।







