अंबाला (एकता): जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की दिल्ली में अपने घर पर ही सगाई का कार्यक्रम हुआ। दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की सगाई की एक तस्वीर वायरल हुई। जिसमें दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आए। बता दें कि उनकी सगाई में सिंगर B Praak ने चार चांद लगाए।

वहीं सगाई में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। जिन्होंने दोनों कपल को आशीर्वाद दिया। चौटाला परिवार में अब शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं।

दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी के कार्यक्रम चल रहे हैं। सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, बाबा रामदेव, श्रम मंत्री अनूप धानक सहित अनेक दिग्गजों ने शिरकत की। सभी दिग्गजों ने दिग्विजय चौटाला और उसके परिवार को बधाई दी।

बता दें कि 15 मार्च को गुरुग्राम में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। दिग्विजय के पिता ने कहा कि अब घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया है। उम्मीद थी कि दादा ओम प्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला आएंगे, लेकिन वह सगाई में नहीं पहुंचए। वहीं शादी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बता दें कि लगन रंधावा अमृतसर की रहने वाली हैं। वो भी राजनीतिक परिवार से तालुक रखती हैं।







