Home Haryana फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़क परियोजना, 20 किलोमीटर लंबा विस्तार

फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़क परियोजना, 20 किलोमीटर लंबा विस्तार

156
0

फरीदाबाद | फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने शहर में यातायात सुधार के लिए एक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत सेक्टर-37 के सामने आगरा नहर पुल से लेकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक की कालिंदी कुंज मार्ग की मौजूदा दो लेन सड़क को चार लेन में बदलने की योजना है। यह परियोजना करीब 20 किलोमीटर लंबी होगी और लागत 200 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 1,603 पेड़ों को काटने की योजना बनाई गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने वन विभाग से एनओसी की मांग की है। एनओसी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आगरा नहर किनारे की जमीन पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार रहेगा, जबकि परियोजना की फंडिंग FMDA करेगी।

FMDA द्वारा तैयार प्रस्ताव को 20 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंजूरी दी थी। इसके पीछे मुख्य वजह सड़क पर बढ़ता ट्रैफिक जाम और यात्रा में हो रही कठिनाइयाँ थीं। चार लेन सड़क बनने से दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा अधिक सुगम होगी।

सड़क परियोजना में केवल वाहनों की सुविधा ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। दोनों ओर 2 मीटर चौड़े फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। सड़क के बीच में 1.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी होगा। यह साइकिल ट्रैक फरीदाबाद का सबसे लंबा ट्रैक होगा और फिटनेस व पर्यावरण हितैषी लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

सड़क चौड़ीकरण के साथ मार्ग पर आने वाले छह पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक फ्लो में रुकावटें कम होंगी और सफर अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here