अंबाला (एकता): हरियाणा की संगीता फोगाट एक भारतीय पहलवान है। उसने अपने दम पर मेहनत हासिल की। इतना ही नहीं उसकी विदेशों में भी काफी पहचान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार संगीता फोगाट ने हाल ही में शनिवार को हंगरी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में गैर-ओलंपिक 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा के बलाली गांव का नाम रोशन किया है। संगीता ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हंगरी की युवा विक्टोरिया बोरसोस के विरुद्ध कांस्य प्लेआफ में 6-2 से कामयाबी हासिल की।
वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में कांस्य🥉पदक जीतने पर मेरी छोटी बहन @sangeeta_phogat को बहुत बहुत शुभकामनाएं ।🇮🇳🇮🇳
आप की मेहनत हमेशा रंंग लाए, आपको हर वो सफलता मिले जिसके लिए आप पात्र हो और आप इसी प्रकार देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहो.. इसी मंगलकामना के साथ आपको ढेर सारी बधाई और… pic.twitter.com/XDhMTkIuAk— Babita Phogat (@BabitaPhogat) July 15, 2023







