Home Crime रोहतक में देर रात मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

रोहतक में देर रात मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

168
0

रोहतक  | रोहतक में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच शिखर चौक के पास मुठभेड़ हो गई। बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने घेरकर काबू किया। जवाबी कार्रवाई में पुष्पेंद्र और आजाद के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी आयुष बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीनों को रात करीब साढ़े बारह बजे पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन-चार दिन पहले यही गिरोह झज्जर रोड के घनिपुरा में एक लोहे की जाली की दुकान में लूट कर चुका है। बदमाशों ने बुजुर्ग दुकानदार, उसकी पत्नी और नौकर को पिस्तौल व चाकू दिखाकर डेढ़ लाख रुपये नकद और दो सोने के कड़े लूटे थे। पुष्पेंद्र और आजाद राजस्थान के निवासी हैं, जबकि आयुष गांव बलंभा, रोहतक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, इनके खिलाफ पुराने मामले भी दर्ज हैं और पूछताछ में और वारदातें सामने आ सकती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here