Home Haryana हरियाणा में मूसलधार का कहर, इन जिलों पर टूटा अलर्ट

हरियाणा में मूसलधार का कहर, इन जिलों पर टूटा अलर्ट

132
0

हरियाणा  |  हरियाणा में मौसम ने रुख बदल लिया है और कई इलाकों में बरसात ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूरे प्रदेश के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल 3 जिलों में येलो अलर्ट है, जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत में सुबह 11:15 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है।

आगामी पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत तक, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत तक भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मंगलवार को मौसम का असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में दिख सकता है, जहां 25 से 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here