Home Ambala अंबाला में आवारा कुत्तों का आंतक लोग परेशान.. नगर...

अंबाला में आवारा कुत्तों का आंतक लोग परेशान.. नगर निगम व नगर परिषद नहीं कर पाया अब तक कोई कार्यवाई

144
0
अम्बाला, 10 मार्च –देश के अलग हिस्सों से आवारा कुत्तों  के काटने की लागतार घटनाएं सामने आती है बावजूद इसके प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं देता ! अंबाला में भी कुत्तों के झुंड के झुंड दिखाई देते है लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है ! हर बार नगर निगम व नगर परिषद की तरफ से केवल और केवल आश्वाशन दिया जाता है कि जल्द ही सभी कुत्तों की नसबंदी करा दी जाएगी लेकिन प्रशासन के सभी दावे खोखले ही साबित होते है ! अभी भी अंबाला के हर कोने में  कुत्तों का आतंक देखने को मिलता है ! नगर परिषद सेक्रेट्री राजेश कुमार का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दोबारा से टेंडर लगा दिया गया है और उसके तहत जो भी फर्द आयेगी उसके तहत टेंडर एलाट कर दिया जाएगा !
अंबाला में भी यही हाल है जिधर भी नजर मारो कुत्तों के झुंड के झुंड नजर आते है ! गली मोहल्ले हो या फिर बाजार सभी जगह कुत्तों का आतंक देखने को मिलता है स्थानीय लोगों में कुत्तों का खौफ साफ देखा जा सकता है ! कई लोग तो इन कुत्तों का शिकार भी हो चुके है ! कुत्तों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है रात के समय तो घर से बाहर निकलना किसी खतरे से खाली नहीं है ! स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रही है कि इन आवारा कुत्तों पर लगाम लगाई जाए ताकि आम लोगों को इनके आतंक से राहत मिल सके !
इस बारे में  नगर परिषद के सेक्रेटरी राजेश कुमार से बात की तो उनका फिर वहीं रटा रटाया जवाब सामने आया जिसमे उन्होंने कहा कि हमने पहले भी टेंडर लगाया था लेकिन कोई फर्द नहीं आई और अब दोबारा से टेंडर लगा दिया गया है ! और उसके तहत जो भी प्रक्रिया होगी और जो भी फर्द आयेगी उसके तहत टेंडर एलाट कर दिया जाएगा ताकि लोगों को आवारा कुत्तों से राहत मिल सके !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here