पंचकूला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज गुरू नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर श्री गुरूद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। प्रकाशपर्व के मौके पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमनीक सिंह मान भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आज गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नाडा साहिब गुरूद्वारा में आने व आशीर्वाद लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक, समाज सुधारक व महापुरूष थे। हम सभी को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग व आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमनीक सिंह मान व सदस्यों ने हरियाणा के राज्यपाल को सिरोपा पहनाकर व तलवार भेंट कर सम्मान किया।






