Home Haryana ड्रिंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, सितंबर में 2287 चालान

ड्रिंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, सितंबर में 2287 चालान

132
0

गुरुग्राम। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर माह में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 2287 वाहन चालकों पर चालान जारी किए गए, जबकि दो वाहन जब्त किए गए हैं।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया गया। एक से 30 सितंबर तक चले इस अभियान में 25 महिला चालकों सहित कुल 2287 लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इनमें से दो वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया, जबकि बाकी चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

डीसीपी ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़े गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किए जा रहे हैं। इस अवधि में संबंधित चालक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चला सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन बढ़े।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here