Home Haryana हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, यलो अलर्ट जारी

हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, यलो अलर्ट जारी

110
0

हरियाणा  | हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0-25%, जींद और भिवानी में 25-50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50-75%, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75-100% तक बारिश का अनुमान है।

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसतन 24% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 6-7 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here