Home Haryana गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने...

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचा

168
0

Gurugram, 3 August-गुरुग्राम के DLF फेज-3 क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति की उसकी लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक हरीश, गांव बलियावास का निवासी और दो बेटियों का पिता था। पत्नी की बीमारी के चलते वह पिछले डेढ़ साल से दिल्ली निवासी 27 वर्षीय यशमीत कौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त को नारायण अस्पताल से घायल व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली, जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि यशमीत कौर को हरीश का अपने घर जाना पसंद नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में यशमीत ने उसके सीने में चाकू मार दिया।

मृतक के भतीजे ने शक जताया कि इस वारदात में एक अन्य व्यक्ति विजय उर्फ सेठी भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर यशमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here