Home Crime 112 पर कॉल कर महिला कर्मी से की बदतमीज़ी, सेना को दी...

112 पर कॉल कर महिला कर्मी से की बदतमीज़ी, सेना को दी गालियां

95
0

कुरुक्षेत्र | डायल 112 पर कॉल कर महिला कर्मचारी और पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा बोलना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी पर देशद्रोह और भारत दंड संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी 32 वर्षीय पवित्र सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात आरोपी ने न सिर्फ महिला ऑपरेटर से बदसलूकी की, बल्कि भारतीय सेना को भी अपशब्द कहे। कॉल के बाद थर्ड गेट चौकी की पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई शुरू की।

जब पुलिस शुक्रवार दोपहर ढाई बजे युवक के घर पहुंची, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहाँ पवित्र सिंह खून से लथपथ हालत में नग्न अवस्था में मिला। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बताया कि युवक ने खुद को तेजधार हथियार से घायल किया था।

हालांकि, आरोपी का आरोप है कि उसकी यह हालत पुलिस ने की है। युवक के गले और सीने पर गहरे घाव मिले हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन पुलिस इसे खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बता रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here