Home Accident CET देने जा रही महिला परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत

CET देने जा रही महिला परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत

240
0

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले से शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सीईटी परीक्षा देने जा रही एक महिला परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका पति, 10 महीने की बेटी और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खरखौदा के पास नेशनल हाईवे-334बी पर ड्रेन नंबर 8 के पास हुआ।

मृतका अपने परिवार के साथ रेवाड़ी से सोनीपत परीक्षा देने आ रही थी। जैसे ही उनकी कार खरखौदा के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार चला रहे महिला के पति प्रदीप ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत खरखौदा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला, उसकी बच्ची और देवर को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना न केवल एक परीक्षार्थी की जिंदगी लील गई, बल्कि उसके पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here