अंबाला (एकता): हरियाणा में पिछले काफी समय से आशा वर्कर्स का धरना लगातार जारी है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने हरियाणा के हर मंत्री और एमएलए को भी ज्ञापन सौंपा है। वहीं अब आशा वर्कर्स ने गांव-गांव जाकर सरपंचों से समर्थन लेना शुरू किया, जिसके चलते आज गांव समलेहरी में आशा वर्कर्स पहुंची। साथ ही सरपंच को उनके साथ सरकार द्वारा की हुई वादाखिलाफी के बारे में भी बता रही है।
आशा वर्कर्स का कहना है कि यह सरकार हमारी मांगे नहीं सुन रही है जो कि बिल्कुल जायज है। हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं ऐसे में अब हम अपने धरने को और भी मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर सरपंच और लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। वह आशा वर्कर्स की सभी मांगों को जायज मानते है और सारे सरपंचों को अगर आशा वर्कर्स के समर्थन में मुख्यमंत्री के पास जाना पड़ा तो वह जाने का काम करेंगे।







