Home Accident डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने सड़क हादसे में घायल युवक की खुद...

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने सड़क हादसे में घायल युवक की खुद की इलाज कर बचाई जान

258
0

चंडीगढ़  | हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने बुधवार को इंसानियत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। वे जब अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से जींद की ओर जा रहे थे, तो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के हरियल चौक के पास एक पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का दृश्य देखकर डॉ. मिड्डा ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए घायल युवक की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायल को अपनी पायलट गाड़ी में बैठाया और स्वयं नरवाना के सामान्य अस्पताल तक पहुंचाया। पेशे से डॉक्टर रहे डॉ. मिड्डा ने वहां खुद घायल का प्राथमिक उपचार भी किया।

अगर वे समय रहते अस्पताल न पहुंचते, तो युवक की स्थिति और बिगड़ सकती थी। यह कोई पहला मौका नहीं है जब डॉ. मिड्डा ने ऐसा किया हो — इससे पहले भी कई बार वह सड़क पर घायलों की मदद कर चुके हैं, जहां उन्होंने सेवा को अपना धर्म मानते हुए तुरंत उपचार किया।

डॉ. मिड्डा की इस संवेदनशीलता और तत्परता की लोगों ने सराहना की है। उनका यह मानवीय चेहरा राजनीतिक पद की सीमाओं से परे एक सच्चे जनसेवक की तस्वीर पेश करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here