Home Haryana करनाल हादसा: मंत्री विज ने 6 बिजली विभाग अधिकारियों को किया...

करनाल हादसा: मंत्री विज ने 6 बिजली विभाग अधिकारियों को किया सस्पेंड

100
0

Chandigarh, 9 July-करनाल जिले में खेत में करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली विभाग के 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

घटना करनाल के निगदू थाना क्षेत्र की है, जहां 6 जुलाई को खेत में काम कर रहे राजेश कुमार की ऊपर से गुज़र रही बिजली की तार टूटने से करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजन प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार खेत में झूलती बिजली की तारों को ठीक कराने की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जांच के बाद मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को SDO मोहित, JE सुनील के साथ-साथ लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया।विज ने साफ किया कि ऐसी घटनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here