Home Crime अंबाला में वन मजदूरों ने वन विभाग पर लगाए घोटाले के गंभीर...

अंबाला में वन मजदूरों ने वन विभाग पर लगाए घोटाले के गंभीर आरोप

213
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में वन विभाग मजदूर यूनियन ने वन विभाग पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि यूनियन ने दुदली मंडी में खड़े होकर वन विभाग का विरोध जताया।

दुदली मंडी में 70 आरकेएम रिज बनाई गई जिस पर 17000 पौधे लगने थे, लेकिन सिर्फ 500 पौधे लगाए गए। जब मॉनिटरी महकमे ने जांच की तो मंडी में एक भी पौधा लगा हुआ नहीं मिला, जिसके बाद महकमा दूसरी रिज से पौधे लगा रहे हैं। जिसका विरोध करते हुए वन विभाग मजदूर यूनियन का कहना है कि ये समय पौधे लगाने का ठीक नहीं है। इस समय पौधे जल जाते हैं।

विभाग को जून जुलाई में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाए कि जब पौधे लगाने चाहिए थे तब वन विभाग ने घोटाला किया। एक भी पौधा नहीं लगाया और सरकार के मजदूरी और पौधे के पैसे खा गए। मजदूर यूनियन ने इसकी आधिकारिक जांच की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here