Home Business/Education हरियाणा सरकार का युवाओं को झटका, HSSC ने ग्रुप-C की 8,653 भर्तियां...

हरियाणा सरकार का युवाओं को झटका, HSSC ने ग्रुप-C की 8,653 भर्तियां की रद्द

214
0

हरियाणा  |  हरियाणा के हजारों युवाओं को उस समय बड़ा झटका लगा, जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C के 8,653 पदों पर होने वाली भर्तियां रद्द कर दीं। आयोग ने इन भर्तियों के विज्ञापन वापस लेने की आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। यह फैसला राज्य सरकार के 16 मई 2025 को दिए गए निर्देशों के बाद लिया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया – भर्तियां अब CET-2025 के बाद

HSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रद्द की गई ये सभी भर्तियां ग्रुप-C कैटेगरी की थीं। हालांकि, आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि ये पद अब दोबारा CET-2025 (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के बाद विज्ञापित किए जाएंगे।

युवाओं में नाराजगी

इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, जिन्होंने लंबे समय से इन पदों का इंतजार कर रखा था। अब उन्हें CET-2025 पास करने के बाद ही दोबारा आवेदन करने का मौका मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here