Home Accident KMP एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राले से टकराया ट्रक, चालक गंभीर घायल

KMP एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राले से टकराया ट्रक, चालक गंभीर घायल

3
0
Screenshot

खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के निकट एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। सड़क के बीचों-बीच खड़े ट्राले से टकराने के कारण एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी राम मिलन ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का ट्रक चालक मुस्ताक खां, जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, मुंबई से परचून का सामान लेकर कुंडली की ओर जा रहा था।

बताया गया कि जब ट्रक पिपली टोल के समीप पहुंचा, तो सड़क पर एक ट्राला बिना किसी चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा इंतजामों के खड़ा मिला। चालक को अचानक सामने खड़े वाहन का अंदाजा नहीं लग पाया, जिसके चलते ट्रक सीधे ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मुस्ताक खां गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हादसे के कारणों और सड़क पर खड़े ट्राले की स्थिति की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्राले को बिना सुरक्षा संकेतों के सड़क पर क्यों खड़ा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here