Home Haryana फरीदाबाद में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में 8...

फरीदाबाद में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में 8 नए मरीज, एक्टिव केस 36 पहुंचे

151
0

फरीदाबाद । फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब कुल संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है। वर्तमान में जिले में 36 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए संक्रमितों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। इनकी पहचान जिले के सेक्टर 8, 16, 21B, 21C, 48, 78, 80 और 89 के निवासियों के रूप में हुई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इनकी निगरानी कर रही हैं।

संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी संक्रमितों के प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा रही है और इन क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील

अधिकारियों ने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचें, मास्क का उपयोग करें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही, किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here