Home Haryana निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के समर्थन में उतरा मुस्लिम समाज

निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के समर्थन में उतरा मुस्लिम समाज

121
0
गुरुग्राम 27 सितम्बर : हरियाणा विधानसभा चुनाव के इस चुनावी रण में सभी प्रत्याशी 36 बिरादरी के लोगो के साथ मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है।  इसी कड़ी में गुरुग्राम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल भी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो से मुलाकात करने पहुंचे ,नवीन गोयल को देखते ही मुस्लिम समाज के लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया और कहा की पहली बार उनका हाल चाल जानने के लिए अगर कोई नेता आया है तो वो नवीन गोयल है। मुस्लिम समाज के लोगो ने नवीन गोयल को अपना समर्थन दिया।
लोगो को सम्बोधित करते हुए नवीन गोयल ने कहा की गुरुग्राम के विकास के लिए आपलोग मेरा साथ दीजिये ताकि मै गुरुग्राम को समस्याओं से मुक्त कर सकू। नवीन गोयल ने कहा की मै सभी समाज के लोगो से एक एक कर मुलाकात कर रहा हु ,जहा भी जा रहा  हूं लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद  मिल रहा है. नवीन गोयल ने कहा की गुरुग्राम में सबसे बड़ी समस्या 900 मीटर ,वाटर लॉगिंग ,ट्रैफिक , सीवर ओवरफ्लो ,अस्पताल और बस स्टैंड की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here