Home Crime गुरुद्वारे में 30 लाख की चोरी का खुलासा: सेवादार गिरफ्तार, कैश-सोना और...

गुरुद्वारे में 30 लाख की चोरी का खुलासा: सेवादार गिरफ्तार, कैश-सोना और बाइक बरामद

193
0

यमुनानगर | झिवरेड़ी स्थित गुरुद्वारे में 9 जून को हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 5 दिन में खुलासा कर दिया है। मामले में गुरुद्वारे का ही सेवादार करमजीत सिंह आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नकदी, सोने के आभूषण और एक नई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि करमजीत सिंह राजस्थान के गंगानगर का निवासी है और करीब एक माह पहले ही गुरुद्वारे में सेवा पर आया था। चोरी की नीयत से उसने गुरुद्वारे में रातोंरात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वह करीब 8.27 लाख रुपये नकद, कुछ विदेशी मुद्रा और 8 तोले सोना लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और यमुनानगर CIA-1 की टीम को जांच सौंपी गई। पुलिस को आरोपी के पास से नकदी के बंडल, सोने के कड़े और अंगूठियां भी मिली हैं। हालांकि, विदेशी करेंसी अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे और पूछताछ की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here