Home Crime नाबालिग बेटी पर घर में नशीला पदार्थ मिलाने का शक, पिता और...

नाबालिग बेटी पर घर में नशीला पदार्थ मिलाने का शक, पिता और दो भाई अस्पताल में भर्ती, किशोरी लापता

146
0

पानीपत | महादेव कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब 17 वर्षीय किशोरी के रात के खाने में परिवार को नशीला पदार्थ मिलाकर घर से भागने का मामला सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुई जब पड़ोसी ने सुबह 10 बजे तक घर का कोई सदस्य बाहर न आने पर दरवाजा खटखटाया और अंदर जाकर देखा तो परिवार के तीनों सदस्य बेहोशी की हालत में मिले।

पड़ोसी की सूचना पर तीनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि इन सभी ने कोई नशीला पदार्थ खाया है। किशोरी के पिता और दो भाइयों की हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिवार के मुखिया ने बताया कि उन्होंने रात को आलू की सब्जी और रोटियां खाई थीं जबकि बेटों ने आमलेट खाया था। शक है कि किशोरी ने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर रात के समय ही घर छोड़कर चली गई। परिजनों को संदेह है कि कुछ दिन पहले मस्जिद के पास दिखाई देने वाला एक युवक किशोरी को बहकाकर ले गया है।

फिलहाल किशोरी का कोई पता नहीं चला है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

वहीं पड़ोसी ने बताया कि परिवार का बेटा कबीर रोज़ सुबह 6 बजे दुकान खोलता था, लेकिन जब 10 बजे तक वह नहीं दिखा तो संदेह होने पर वह ऊपर गया और घटना का पता चला। पड़ोसी का भी मानना है कि किशोरी ने या उसके संपर्क में आए युवक ने मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाया हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here