Home Crime यमुनानगर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, युवती के पिता...

यमुनानगर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, युवती के पिता व ताऊ पर लगे गंभीर आरोप 

220
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यमुनानगर के रादौर के गांव नाहरपुर में एक 20 वर्षीय युवती की मौत के चलते उसके पिता व ताऊ पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर डीएसपी रादौर रजत गुलिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। इस बारे में थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर पिता व ताऊ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि युवती घरवालों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। यही आरोप युवती के मामा ने लगाए है। युवक कहां का है और किस समुदाय से संबंधित है। यह जांच का विषय है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनसे पूछताछ में जो भी सामने आएगा उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामला गांव के भी एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग होने से जुड़ा बताया जा रहा है, जो इन दिनों विदेश में रहता है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस भी मामले में जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here