Home Haryana जेजेपी ने किया संगठन विस्तार, पांच राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्ष और संसदीय...

जेजेपी ने किया संगठन विस्तार, पांच राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्ष और संसदीय बोर्ड का गठन

133
0

चंडीगढ़ | जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संसदीय बोर्ड का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने पांच राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में गठित इस संसदीय बोर्ड में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा के अलावा सभी प्रदेशाध्यक्ष बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

इन राज्यों में बदली गई प्रदेश नेतृत्व की कमान

जेजेपी ने विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

  • राजस्थान: पृथ्वीराज मील
  • दिल्ली: दिनेश डागर
  • उत्तर प्रदेश: चौधरी महेंद्र सिंह
  • गुजरात: बच्चन सिंह गुर्जर
  • पंजाब: संदीप न्यौल

हरियाणा में इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष: ऋषिराज राणा और रणदीप कौल
  • प्रदेश संगठन सचिव: राजेश भारद्वाज
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: अंजनी लड़ा
  • प्रदेश प्रचार सचिव: वीरेंद्र चौधरी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह संगठनात्मक नियुक्तियां आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here