टोहाना (एकता): पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अचानक बस में सफर किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वैसे वह काफी सुर्खियों में बने रहते हैं।

बता दें कि मंगलवार सुबह वह टोहाना के नए बस स्टैंड पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ रोडवेज बस में सफर करने लगे। इतना ही नहीं पंचायत मंत्री ने इस दौरान छात्राओं से बात भी की। वहीं बसों की समस्या को दूर करने के लिए रोडवेज के अधिकारियों को आदेश जारी किए।








