पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करोड़ों रूपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं को उद्घाटन किया। इसी कड़ी में आज पलवल जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कई डेडलाइन क्रॉस होने पर भी रसूलपुर रेलवे ओवरब्रिज का आज भी तय तारीख पर उसको शुरू नही करने पर गुर्जर ने कहा की अभी नया निर्माण है कोई गड़बड़ी या अनहोनी न हो इसके लिए अभी उद्घाटन को 27 तारीक तक स्थगित किया गया । उन्होंने कहा की जो सड़कें निर्माण के तुरंत बाद टूट गई हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। इस मौके पर विधायक दीपक मंगला,उपायुक्त नेहा सिंह,महेंद्र भड़ाना,प्रवीण ग्रोवर भी मौजूद थे।
करोड़ों की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले में 24 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से 4 परियोजनाओं जिनमें 2 के उद्घाटन व 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। पलवल डिस्ट्रब्यूटरी 10 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुई है। इसका उद्घाटन किया गया है। इसी तरह राजकीय सीनियर सेकिंडरी स्कूल बघोला में 2 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से नए भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिनमें गांव जैंदापुर में 66 के.वी सबस्टेशन 10 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से बनाने का शिलान्यास किया गया। वहीं गांव पंगौड़ से नंगला भीखू लिंक रोड़ 1 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद चहुमुंखी विकास हो रहा है। हरियाणा प्रदेश में विकास का पहिया घूम रहा है।







