Home Business/Education हरियाणा शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द, आपात स्थिति से निपटने...

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द, आपात स्थिति से निपटने के निर्देश

143
0

भिवानी | भारत-पाक तनाव के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशों पर सभी कर्मचारियों की छुट्टियाँ अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

यह फैसला संभावित आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बोर्ड के जिन कर्मचारियों ने पहले से छुट्टी ले रखी थी, उनकी छुट्टियाँ भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। अधिकारियों से मुख्यालय पर मौजूद रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। डॉ. पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि हालात सामान्य होने तक सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here