करनाल | करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्राला अचानक हाईवे पर मुड़ा और पीछे से आ रही कार सीधी उससे जा भिड़ी। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहा था। ट्राले की अचानक दिशा बदलने से यह दुर्घटना हुई।







