हरियाणा | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अंतिम मौका 12 जून की रात 11:59 बजे तक है। फिलहाल आवेदन की समय सीमा बढ़ाने को लेकर आयोग की ओर से कोई विचार नहीं किया गया है।
इस संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभी आवेदन की तिथि में किसी प्रकार के विस्तार की योजना नहीं है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, परीक्षा को निर्धारित समय पर आयोजित किया जाना अनिवार्य है। हालांकि, यदि सरकार कोई अलग निर्णय लेती है तो स्थिति बदल सकती है।
सीईटी 2025 में C ग्रुप के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक रखी गई है।
इस बीच, कई आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र न बनने की वजह से परेशानी हो रही है, जिससे उनका आवेदन पूरा करने में बाधा आ रही है।







