सोनीपत (एकता): हौसले अगर बुलंद हो तो मंजिले आसान हो जाती हैं। कुछ कर गुजरने का जज्बा अगर हममें हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। ऐसा ही कुछ हरियाणा के सोनीपत जिले की अनु कुमारी ने कर दिखाया। बता दें कि अनु ने आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना बचपन में देखा था। जो उसने पूरा कर दिखाया। अनु की कहानी काफी रोचक है। आइए जानिए उसने कैसे किया अपने सपनों को साकार।
आसान नहीं था यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्लीयर करना
बता दें कि अनु के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देना मुश्किल था। लेकिन अनु ने पढ़ाई करने का अलग तरीका निकाल ही लिया। अनु कुमारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में पास कर सेकंड टॉप किया। लेकिन इस सपने के पूरा होने से पहले उसकी शादी भी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है। लेकिन उसने फिर भी देश की सेवा करने का सपना पूरा किया। अनु ने परीक्षा के लिए नौकरी तक छोड़ दी और ढाई साल के बेटे को मां के पास छोड़ा और खुद मौसी के घर रहकर पढ़ाई की।
पेपर देने के लिए नौकरी तक छोड़ दी
अनु अस्पताल में एचआर की नौकरी करने के कारण सोनीपत के विकास नगर में आकर रहने लगी। अनु की 12वीं तक की पढ़ाई यहां ही की। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज की फिजिक्स ऑनर्स की छात्रा रहीं। उसने नागपुर से एमबीए किया। पेपर देने की तैयारी के लिए उसने नौकरी तक छोड़ दी। उसने पेपर के लिए किसी की भी मदद नहीं ली खुद ही पढ़ाई की। अनु ने जब पेपर दिया तो उसने कहा कि मेरी मां ने इसमें काफी मदद की। इसका सारा पूरा श्रेय उन्हें जाता है। हालांकि तैयारी के दौरान कुछ मुश्किलें जरूर आई, लेकिन परिवार ने पूरा साथ दिया।








