Home Haryana BJP प्रत्याशी की चुनावी सभा में महिला डांसरों द्वारा ठुमके लगाने...

BJP प्रत्याशी की चुनावी सभा में महिला डांसरों द्वारा ठुमके लगाने के बाद भी खाली पड़ी कुर्सियां

117
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा के  लोक सभा प्रत्यासी कृष्ण पाल गुर्जर की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसरों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भीं गांव पेंगलतु में कुर्सियां खाली पड़ी रही और  शेष कुर्सियों पर छोटे छोटे बच्चे बैठे हुए नजर आए। होडल विधान सभा क्षेत्र के गाँव पेंगलतु  में लोकसभा प्रत्याशी  कृष्ण गुर्जर की सभा की गई जहां  पर कृष्ण पाल गुर्जर लोगों से वोट की अपील करने के लिए पहुंचे थे, इस सभा में महिला डांसरों  द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए और डांस किया गया । आज गुर्जर ने होडल विधान सभा क्षेत्र के गांव खाम्बी, पेंगलतु  आदि गावों का दौरा किया और जनसभाऐं कर लोगों से वोट की अपील की.
जो काम कांग्रेस 70 वर्षों में नहीं कर पाई वो मोदी ने 10  वर्षों में किया 
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो लोग चाय बेचने वाला कहते थे। उस चाय बेचने वाले ने जो काम अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जैसे नेता नहीं कर पाए, वह काम चाय बेचने वाले भारत देश की अर्थव्यवस्था को 11 वे नम्बर से 5 वे नम्बर पर पहुँचा कर दिखाया है। अब भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। गुर्जर ने कहा जनता ने भाजपा को मौका दिया तो कशमीर से धारा 370 हटी, पाकिस्तान और बंगलादेश से सताए हुए हिन्दू जो भारत मे शरणार्थी थे उन्हें भारत की नागरिकता दी, अयोध्या में भव्य  श्री राम का मंदिर बना,जहां  भगवान राम लला विराजमान भी हुए। इतना ही नही जो काम 70 सालों में नहीं हुए, वह काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here