फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद में एक 4 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी छोटी बेटी 4 साल की है। सोमवार को वह घर पर काम कर रही थी और उसकी दोनों बेटियां गली में खेल रही थीं।
इसी दौरान छोटी बेटी के रोने की आवाज उसे सुनाई ही। दूसरी बेटी ने बताया कि पड़ोस के मुंह बोले ताऊ ने उससे गलत काम किया। इसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। दरअसल गांव के ही व्यक्ति को उसकी बेटी ताऊ कहकर बुलाती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।







