Home Haryana हरियाणा में पंचायत मंत्री की मीटिंग में गैरहाजिर रहना पड़ा महंगा, 7...

हरियाणा में पंचायत मंत्री की मीटिंग में गैरहाजिर रहना पड़ा महंगा, 7 ग्राम सचिव सस्पेंड

224
0

पानीपत | हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा बुलाई गई अहम बैठक में गैरहाजिर रहना सात ग्राम सचिवों को भारी पड़ गया। जिला उपायुक्त ने सभी सातों ग्राम सचिवों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन ऑर्डर में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरती है।

दरअसल, सोमवार को जिला सचिवालय में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्री कृष्ण पंवार की अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी। बैठक को लेकर 8 मई को पंचायत विभाग की ओर से सभी ग्राम सचिवों को पूर्व सूचना भेजी गई थी, जिसमें विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं व सुझाव भी मांगे गए थे। निर्देश दिए गए थे कि सरपंच के साथ ग्राम सचिव और जेई की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है।

जब मंत्री बैठक में पहुंचे तो पाया गया कि कई ग्राम सचिव नदारद हैं। इससे नाराज होकर मंत्री ने सख्त नाराजगी जताई। इस पर डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने तत्काल एक्शन लेते हुए जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह को आदेश दिए कि अनुपस्थित ग्राम सचिवों को सस्पेंड किया जाए।

यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत है कि सरकारी बैठकों को हल्के में लेने वाले अफसरों पर अब सख्त रवैया अपनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here