Home Crime प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवक ने होटल में की आत्महत्या,...

प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवक ने होटल में की आत्महत्या, युवती का परिवार लापता

162
0

फरीदाबाद  | फरीदाबाद जिले में एक युवक द्वारा प्रेम संबंध में मिले धोखे के चलते आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गौतम भाटिया के रूप में हुई है, जो ओल्ड फरीदाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि गौतम का एक युवती के साथ आठ वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में लड़की का रुझान किसी अन्य युवक की ओर हो गया, जिससे आहत होकर गौतम ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना एनआईटी-1 स्थित एक होटल की है, जहां शनिवार सुबह गौतम का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पिता गुलशन भाटिया की शिकायत पर थाना कोतवाली एनआईटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों के अनुसार, गौतम को हाल ही में पता चला था कि उसकी प्रेमिका निकिता का अन्य दो युवकों के साथ भी संबंध है। इस बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को जब गौतम अपनी नाराजगी जताने निकिता के घर गया, तो वहां उसे युवती के पिता और चाचा ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अगले दिन गौतम ने घर पर बताया कि उसे धमकाया जा रहा है और वह मानसिक तनाव में है।

शनिवार सुबह जब गौतम होटल के कमरे में मृत मिला, तबसे निकिता और उसका परिवार फरार है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here