दिल्ली (एकता): आज के समय में हर कोई AC (एयर कंडिशनर) का इस्तेमाल करता है। इससे आप चंद मिनटों में पसीना सिखा सकते हैं और यह आपको गर्मी से बचने की राहत देता है। अब हर कोई अपने घर, दफ्तर, कार में एसी का इस्तेमाल करता है। कई लोग तो एसी के बिना रहना सोच भी नहीं सकते। लेकिन जितना एसी को गर्मी से राहत दे सकता है वहीं इससे आपको नुकसान भी हो सकते हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक AC चलाने से पहले आपको पूरी चेकिंग करवानी चाहिए। आपको समय-समय पर इसकी गैस चेक करवानी चाहिए। कई लोग बिना गैस के भी एसी का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन कुछ समय बाद यह आपको नुकसान पहुंचाता है। इससे आपका AC हमेशा के लिए डेड भी हो सकता है। AC की शुरुआत करने से पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी एक गलती आप पर ही भारी पड़ सकती है। आइए जानते कुछ खास बातें।

आपको अपने घर या कहीं भी लगे एसी की सफाई करवाते रहना चाहिए। एसी कूलिंग से पहले एयर फिल्टर लगे होते हैं। आप इसे बिल्कुल साफ रखें। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और सफाई भी होती रहेगी। एसी के फिल्टर को आप खुद साफ कर सकते हैं। इससे आपका ही एसी कई समय तक चलता रहेगा।
इसके अलावा एसी का कंप्रेसर भी ठीक होना बहुत जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में एसी चलाने से पहले पूरी जांच कर लेनी चाहिए। अगर आप रोजाना एसी का इस्तेमाल करते हैं तो महीने में एक बार अपने एसी की सर्विस करवाना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका एसी खराब हो सकता है। इससे आपका एसी फट भी सकता है।
सर्विस कराने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कूलिंग कॉइल को पूरी तरह साफ कर देता है और कूलिंग भी बढ़ जाती है।








