Home Haryana हरियाणा में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सतर्कता, दो दिन में दूसरी...

हरियाणा में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सतर्कता, दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी से हलचल

183
0

चंडीगढ़ |  केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा में पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी मामलों की जांच तेज हो गई है। अब तक राज्य से चार लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य संदेह के घेरे में हैं। ताजा मामला नूंह जिले के तावडू से सामने आया है, जहां एक और संदिग्ध की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह महज दो दिनों के भीतर दूसरी गिरफ्तारी है।

जासूसी पर सरकार सख्त, बैठक बुलाकर रणनीति तय करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को इस मसले को लेकर चंडीगढ़ में मंत्रियों और विधायकों की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें राज्य में जासूसी गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं पर मंथन और अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से भी जवाबतलबी की जाएगी कि आखिर इन गतिविधियों की जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिल सकी।

यूट्यूबर्स के लिए बन सकते हैं नए नियम

पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पुष्टि की है कि बैठक में यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय मीडिया कर्मियों के लिए भी नए दिशानिर्देशों पर चर्चा हो सकती है, जिससे किसी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोका जा सके।

सीएम सैनी का सख्त रुख

मुख्यमंत्री सैनी ने जासूसी मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों को उनके परिवार के सामने मौत के घाट उतारा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकवाद की अंतिम जमीन को भी मिटाया जाएगा। हमारे बहादुर सैनिकों ने इस संदेश को केवल तीन घंटों में जमीन पर उतार कर दिखाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here