Home Accident करनाल में ट्रक और बाइक की टक्कर, PWD कर्मचारी की मौके पर...

करनाल में ट्रक और बाइक की टक्कर, PWD कर्मचारी की मौके पर मौत

133
0

करनाल| पश्चिमी यमुना बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगालने की तैयारी

घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें ट्रक और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया कि बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here