Home Accident Birthday पार्टी पर सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, बच्चों समेत करीब 20...

Birthday पार्टी पर सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल

170
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में जन्मदिन की पार्टी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। बता दें कि इस हादसे में बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। डॉक्टरों की मानें तो एक बच्चे की हालात गंभीर बनी हुई हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायल बच्चे के चाचा ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी चल रही थी कि अचानक हादसा हो गया। हादसे में 20 के करीब लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक बच्चे का जन्मदिन था। घर के बाहर कार्यक्रम रखा गया था। अलग-अलग व्यंजन की वहां स्टॉल लगाई गई थी, तभी पॉपकॉर्न की स्टॉल पर व्यक्ति काम कर रहा था। सिलेंडर को बदलने का प्रयास किया गया और उसके बाद दूसरी स्टॉल पर आग लगी।

इस हादसे में माता-पिता और बच्चे शामिल हैं, वहीं कुछ हलवाई भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है कि ये हादसा कैसे हुआ। करनाल एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि भोला खालसा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरते समय आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here