Home Crime ‘डॉक्टर यात्री’ नवांकुर धनखड़ पर उठे सवाल, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी...

‘डॉक्टर यात्री’ नवांकुर धनखड़ पर उठे सवाल, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

94
0

नई दिल्ली | हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब एक और यूट्यूबर चर्चा में आ गया है। ‘डॉक्टर यात्री’ के नाम से मशहूर नवांकुर धनखड़ को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं।

बात दें कि नवांकुर पिछले साल पाकिस्तानी दूतावास की ‘नेशनल डे’ पार्टी में शामिल हुए थे। यही वह कार्यक्रम था, जहां ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के साथ घुलते-मिलते देखा गया था। ज्योति ने नवांकुर के साथ पार्टी की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नवांकुर पर भी शक जताना शुरू कर दिया।

डॉक्टर यात्री ने दी सफाई, बोले– गलत किया हो तो जेल भेज दो

नवांकुर धनखड़ ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के जवाब में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, मैं फिलहाल आयरलैंड में हूं। सुबह उठकर सोशल मीडिया देखा तो ज्योति की गिरफ्तारी की खबर मिली। कुछ लोग कह रहे हैं कि डॉक्टर यात्री भी पाकिस्तान गया था। मैं साफ कहना चाहता हूं कि जैसे ही भारत लौटूंगा, अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

कौन हैं नवांकुर धनखड़?

नवांकुर धनखड़ का जन्म 2 मार्च 1996 को हरियाणा के रोहतक जिले में एक जाट परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रोहतक से पूरी की और 2015 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। हालांकि, डॉक्टरी में मन न लगने के कारण उन्होंने ट्रैवलिंग और व्लॉगिंग को अपना करियर बना लिया।

30 सितंबर 2017 को उन्होंने ‘डॉक्टर यात्री’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वह दुनियाभर की यात्रा से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हैं। नवांकुर का दावा है कि वह अब तक 95 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें पाकिस्तान, दुबई, रूस, मालदीव, श्रीलंका और जापान शामिल हैं। उनका सपना है कि वे दुनिया के हर देश की यात्रा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here