Home Crime नूंह में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार, दो...

नूंह में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार, दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी

130
0

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गई है। यह गिरफ्तारी दो दिनों के भीतर हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई है। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ताजा मामला तावडू थाना क्षेत्र के गांव कांगरका का है, जहां से मोहम्मद तारीफ पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को हिरासत में लिया गया। इससे पहले, दो दिन पूर्व राजाका गांव से अरमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नूंह पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत मोहम्मद तारीफ, और पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी नागरिक आसिफ बलोच व जाफर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में शामिल दो पाकिस्तानी दूतावास कर्मचारियों पर भी केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here