Home Haryana हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 26 जून को, ग्रुप-C पदों और ट्रांसफर पॉलिसी...

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 26 जून को, ग्रुप-C पदों और ट्रांसफर पॉलिसी पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

185
0

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 26 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री भाग लेंगे और कई अहम नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ग्रुप-C की नई भर्तियों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है। मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा, सभी विभागों में कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पिछली बैठक में 22 प्रस्तावों को मिली थी स्वीकृति

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सैनी ने इससे पहले 5 मई को कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसमें कुल 24 एजेंडे पेश किए गए थे। इनमें से 22 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिली थी, जबकि दो प्रस्तावों को संशोधन या समीक्षा के लिए वापस किया गया था।

राज्य सरकार की आगामी बैठक को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेष रुचि देखी जा रही है, खासकर ट्रांसफर पॉलिसी और नई भर्तियों के विषय में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here